तरबूज:-
![](/Data/SummerNoteImage/90ae9832-bf32-4fc9-88cf-ae1ba3582489.jpg)
गर्मियों में तरबूज आसानी से उपलब्ध होते हैं। तरबूज मीठा और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत फायदेमंद भी होता है। तरबूज में पानी, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। तरबूज में विटामिन्स भी पाये जाते है, इसमें कोलेस्ट्राल नहीं होता, यह आंखों के लिए भी उपयोगी होता है। गर्मियों में भरपूर तरावट के लिए हर दिन एक प्लेट तरबूज जरूर खाएं, लेकिन तरबूज खाने के साथ पानी न पिएं। तरबूज में मौजूद सिट्रयूलाइन तत्व शरीर से चर्बी को कम करने में मदद करता है इसलिए ये मोटापा भी घटाता है।
खीरा-ककड़ी खाएं:-
![](/Data/SummerNoteImage/d5bc3045-0f8b-48a8-ad78-8f2f91c9d2f4.jpg)
गर्मी में सबसे ज्यादा सेवन खीरा और ककड़ी का किया जाता है। इन दोनों में ही 95 प्रतिशत पानी होता है, जो आपके शरीर का तापमान नियंत्रण में रखता है। खीरे और ककड़ी के सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है यानी पानी की कमी नहीं होती है। इसके अलावा ये दोनों फल इसलिए खास हैं क्योंकि ये शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (विषैले पदार्थों) को बाहर निकाल देते हैं। खीरा-ककड़ी हाई ब्लड प्रेशर को कम करते हैं, बालों का झड़ना कम करते हैं और पाचन तंत्र की गड़बड़ियों को दुरुस्त करते हैं।
यह भी पढ़ें :- अनार के फायदे व नुकसान
नारियल पानी:-
![](/Data/SummerNoteImage/62f324da-83c5-4f54-8c6c-3d4f76ef5606.jpg)
नारियल एक ऐसा फल है, जिसे खाना हर मौसम में फायदेमंद होता है। मगर गर्मियों में नारियल पानी पीने से आपको कई विशेष लाभ मिलते हैं। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जिससे ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा नारियल का पानी से आपके खून में प्लेटलेट्स की संख्या भी बढ़ती है, जिससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।
खरबूजा खाएं:-
![](/Data/SummerNoteImage/50b98e69-4241-473a-ae81-5d2ab49e424f.jpg)
खरबूजा भी गर्मियों में मिलने वाला खास फल है, जो बहुत फायदेमंद होता है। खरबूजे में विटामिन ए, बी, सी, मैग्नीशियम, सोडियम और पोटेशियम होता है। इसमें फॉलिक एसिड भी होता है, जो प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज खाने से थकान कम होती है और अनिद्रा की समस्या में राहत मिलती है। इसके अलावा तरबूज में फाइबर की भरपूर मात्रा के कारण ये पेट को साफ रखता है।
यह भी पढ़ें :- बेर खाने के गुण फायदे
पपीता खाएं:-
![](/Data/SummerNoteImage/9cfc4381-8e2b-444b-acfa-6072fc9f551c.jpg)
पपीता पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर पपीते में पर्याप्त मात्रा में बीटा कैरोटीन, विटामिन, फाइबर और पौटैशियम पाया जाता है। पपीते में मौजूद विटामिन ए से आंखों की रोशनी ठीक रहती है। पपीते के सेवन से रक्त साफ रहता है, महिलाओं के लिए यह अच्छा फल है। सुंदर चमचमाती त्वचा के लिए भी इसे जरूर खाएं।
Comments